'तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर है दुनिया', पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए रूसी सांसद ने किया बड़ा दावा

By अंकित सिंह | Aug 16, 2024

रूसी संसद के उपसभापति मिखाइल शेरेमेट ने रूस-यूक्रेन सीमा पर बढ़ते युद्ध आक्रमण के मद्देनजर के हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में पश्चिमी समर्थित यूक्रेनी घुसपैठ के कारण दुनिया संभावित तीसरे विश्व युद्ध के करीब पहुंच रही है। शेरेमेट, जो रूस की रक्षा समिति के सदस्य हैं, का दावा है कि रूसी धरती पर हमले में पश्चिमी सैन्य उपकरणों और विदेशी भागीदारी का शामिल होना एक भयानक वृद्धि को दर्शाता है जो वैश्विक संघर्ष का कारण बन सकता है।

 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध के दौरान भारत के शांति प्रयासों का अमेरिका स्वागत करता है : वेदांत पटेल


मिखाइल शेरेमेट के हवाले से कहा गया है कि पश्चिमी सैन्य उपकरणों की उपस्थिति, नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों में पश्चिमी गोला-बारूद और मिसाइलों का उपयोग तथा रूसी क्षेत्र पर हमले में विदेशियों की भागीदारी के अकाट्य सबूतों को देखते हुए, हम इस निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर है। 6 अगस्त को शुरू हुए इस आक्रमण में यूक्रेनी सेना ने महत्वपूर्ण प्रगति की है, रूसी क्षेत्र में काफी अंदर तक प्रवेश किया है तथा 200,000 से अधिक लोगों को वहां से निकालने के लिए मजबूर किया है।

 

इसे भी पढ़ें: Russia के इलाकों पर यूक्रेन कर रहा ताबड़तोड़ हमले, भारत को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी


वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए कुर्स्क क्षेत्र में रूस के सुदजा शहर पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। यह शहर, यूक्रेन द्वारा अब तक कब्जा किए गए सबसे बड़े शहर में से एक है, जहां युद्ध से पहले जनसंख्या लगभग 5,000 थी। जेलेंस्की ने कहा कि सुदजा में यूक्रेनी सैन्य कमांडर का कार्यालय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यालय के कामकाज के बारे में विस्तार से नहीं बताया। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत