दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास में करना है सफर, तो जानिए इससे जुड़ी डिटेल्स

By मिताली जैन | Feb 14, 2023

पानी पर सफर करने का अपना ही आनंद है और अगर इस सफर में आपको सभी सुख-सुविधाएं आसानी से मुहैया हों तो आनंद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप चाहें तो दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज के रूप में अपने इस सफर का आनंद ले सकते हैं। जी हां, दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज के रूप में जाना जाने वाला गंगा विलास रिवर क्रूज अपनी पहली यात्रा पर निकल चुका है। हालांकि, इस सफर के लिए आपको काफी अच्छे खासे पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गंगा विलास रिवर क्रूज की बुकिंग से लेकर उसमें सफर करने की कीमत तक के बारे में पूरी डिटेल दे रहे हैं-


सुविधाओं से लैस है क्रूज

इस क्रूज में सफर करके आप एक बेहद ही अद्भुत अनुभव कर सकते हैं। भारत में बना गंगा विलास रिवर क्रूज 62 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है। इस क्रूज पर तीन डेक और 18 सुइट्स बनाए गए हैं। हर सुइट का साइज लगभग 360-380 वर्गफीट है। यह सिर्फ साइज में ही बड़ा नहीं है, बल्कि यहां पर आपको कई बेहतरीन सुविधाएं भी मिलेंगी। यहां पर ओपन स्पेस से लेकर बालकनी, रेस्टोरेंट रूम और स्टडी रूम, डायनिंग रूम, एंटरटेनमेंट रूम, लाउंज बार, स्पा एंड फिटनेस सेंटर आदि की सुविधा भी है। हालांकि, क्रूज जहाज में सफर करने वाले लोगों को अल्कोहल नहीं मिलेगा। यहां पर यात्रियों को लोकल फूड और मौसमी सब्जियां ही सर्व की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: गोवा नहीं, इस बार घूमिए मुंबई के इस बीच पर

खर्च करनी होगी मोटी रकम

कई सुविधाओं से लैस इस क्रूज पर एक रात बिताने के लिए आपको अच्छी खासी मोटी रकम चुकानी होगी। बता दें कि 51 दिन के ट्रिप के लिए आपको करीबन 15,300 डॉलर अर्थात् करीबन 13 लाख रुपए खर्च करने होंगे। इस क्रूज पर भारतीय और विदेशी दोनों यात्रा कर सकते हैं और इनके लिए टिकट के दाम एकसमान रखे गए हैं। हालांकि, इस टिकट का खर्च आपकी यात्रा व रूट पर भी निर्भर करता है। मसलन, बनारस से डिब्रूगढ़ तक की यात्रा के लिए प्रति यात्री 13 लाख रुपए खर्च आएगा। वहीं, कोलकाता से बनारस तक की 12 दिन की यात्रा के लिए यह दाम लगभग 4 लाख 37 हजार रुपए है।


बुकिंग हो चुकी है फुल

दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज में घूमने की कीमत बहुत अधिक है, लेकिन फिर भी लोग इसमें यात्रा करना चाहते हैं। इसकी डिमांड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस रिवर क्रूज की एक साल अर्थात् मार्च 2024 तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। ऐसे में आप अगले साल 2024 के लिए ही इसकी बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि, अभी बुकिंग करना संभव नहीं है। 


- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

CM Dhami ने नववर्ष के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

संतों की आपत्तियों के बाद Sunny Leone का मथुरा में कार्यक्रम रद्द

Delhi Cabinet ने दिल्ली जन विश्वास विधेयक को मंजूरी दी

केंद्र सरकार गरीबों से भोजन छीनने के लिए वीबी-जी राम जी अधिनियम लाई: CM Mann