जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हमले की विश्व के नेताओं ने कड़ी निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2022

कुआलालंपुर। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को हुए हमले की विश्व के कई नेताओं ने कड़ी निंदा की और इसे स्तब्ध करने वाली घटना बताया। जापान के नारा में आबे (67) को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई और उन्हें विमान से एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। आबे 2020 में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इस्तीफा देने से पहले, देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे।

इसे भी पढ़ें: आरसीपी सिंह पर नीतीश के करीबी मंत्री का तीखा हमला, अशोक चौधरी बोले- CM की कृपा से मिला मंत्री पद

उन्होंने जापान और विश्व को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’ ईरान ने इसे ‘‘आतंकवादी कृत्य’’ और स्पेन ने ‘‘कायरतापूर्ण हमला’’ बताया। वहीं, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इस घटना को ‘‘नृशंस और बर्बर’’ करार दिया। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा, ‘‘इस कायरतापूर्ण हमले की हम निंदा करते हैं।’’ उन्होंने ट्वीट किया कि स्पेन इस कठिन समय में जापान के लोगों के साथ खड़ा है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका इस घटना को लेकर ‘‘बहुत दुखी और चिंतित’’ है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हैं।’’

ईरान ने गोलीबारी की निंदा करते हुए इसे ‘‘आतंकवादी कृत्य’’ बताया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम एक ऐसे देश के रूप में जो आतंकवाद का शिकार रहा है और जिसने आतंकवादी घटनाओं में अपने महान नेताओं को खोया है, इस खबर को सुनकर स्तब्ध हैं।’’ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आबे पर हमला हैरत में डालने वाला है। उन्होंने आबे को ‘‘वास्तव में एक महान व्यक्ति और नेता’’ बताया और कहा कि वह ‘‘मेरे और उससे कहीं ज्यादा अमेरिका के सच्चे मित्र रहे।’’ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंटनी अल्बानीज ने ट्वीट किया, ‘‘जापान से हैरान करने वाली खबर आ रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गयी है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।’’

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘‘बहुत ज्यादा स्तब्ध’’ हैं। अर्डर्न ने कहा, ‘‘जब मैं प्रधानमंत्री बनी थी तो वह उन पहले नेताओं में से एक थे जिनसे मैंने मुलाकात की थी। वह अपनी भूमिका के लिए बहुत प्रतिबद्ध रहने के साथ ही दयालु और विनम्र भी थे। मुझे याद है कि हाल में जब मैंने उनसे मुलाकात की थी तो उन्होंने हमारे पालतू जानवर की मौत के बारे में पूछा था। यह छोटी-सी बात हो सकती है लेकिन यह बताता है कि वह किस तरह के इंसान थे। मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी और जापान के लोगों के साथ हैं। ऐसी घटनाएं हम सभी को हिला देती हैं।’’

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने इसे ‘‘हिंसा का कृत्य’’ बताते हुए इसकी आलोचना की। ली ने फेसबुक पर कहा, ‘‘श्रीमान आबे सिंगापुर के अच्छे मित्र रहे। मैंने तोक्यो की यात्रा पर मई में उनके साथ दोपहर का भोजन किया था। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थना, आबे और उनके परिवार के साथ हैं।’’ मलेशिया के विदेश मंत्री सैफुद्दीन अब्दुल्ला ने कहा कि वह इस घटना से दुखी और स्तब्ध हैं।

प्रमुख खबरें

Meta की Mega Deal: CRED में 8,550 करोड़ का निवेश, Kunal Shah संभालेंगे WhatsApp की कमान

मुकेश अंबानी का Jio और NSE ला रहे Mega IPO, Stock Market में 60 हजार करोड़ की हलचल

Tata Motors का EV सेक्टर में बड़ा दांव, 3400 Commercial Vehicles का मिला बंपर ऑर्डर

Reliance का मास्टरस्ट्रोक! Jio IPO की खबर से Share Market में तूफ़ान, निवेशकों के खिले चेहरे।