विश्व को एक और महामारी का सामना करना पड़ सकता है: बिल गेट्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

हैदराबाद| माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि विश्व को एक और महामारी का सामना करना पड़ सकता है जोकि संभवत: श्वसन संबंधी दिक्कत पैदा करने वाले वायरस से जुड़ी हो सकती है।

तेलंगाना सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम बायोएशिया 2022 के तहत आयोजित एक परिचर्चा में बिल गेट्स ने कोविड महामारी के अंतिम महामारी नहीं होने की आशंका जताते हुए कहा, ऐसा जरूरी नहीं है कि यह महामारी कोरोना वायरस या सिर्फ फ्लू की तरह हो। यह संभवत: श्वसन संबंधी दिक्कत पैदा करने वाले वायरस से जुड़ी हो सकती है।

वर्तमान समय में जिस तरह से लोग यात्रा करते हैं, ऐसे में संभावित महामारी भी बेहद तेजी से फैल सकती है।

प्रमुख खबरें

CM Dhami in Dehradun: सशक्त बहना उत्सव योजना से Women Empowerment को मिली नई उड़ान, बढ़ा स्वरोजगार

Punjab Election से पहले BJP की बड़ी तैयारी, BL Santhosh करेंगे मैराथन Organizational Meetings की अध्यक्षता

MP के Dhar में पुल से गिरी Tractor Trolley, 1 कांवड़िये की मौत और 21 घायल

बाघ, नंदी और रहस्यमयी जंगल... Sidharth Malhotra की Vvaan के नए पोस्टर्स ने खींचा ध्यान, कल आएगा टीजर