By अनन्या मिश्रा | Oct 10, 2025
हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी होता है, जितना कि शारीरिक स्वास्थ्य जरूरी होता है। क्योंकि जब तक व्यक्ति के मन में शांति नहीं होगी, तब तक वह बाहरी दुनिया में भी सुकून और शांति महसूस नहीं होती है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों की मानसिक समस्याओं को समझने, मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करने और समय पर मदद लेने के लिए प्रेरित करना है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम के बारे में...
फिर तीन सालों के अंदर वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे सरकारी विभागों, संगठनों और प्रतिबद्ध व्यक्तियों के लिए मेंटल हेल्थ की देखभाल के पहलुओं पर ध्यान केंद्रेत करने के लिए कार्यक्रमों की व्यवस्था करने का एक अवसर बन गया। जिसके बाद से हर साल 10 अक्तूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाने लगा।
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 2025 की थीम 'सभी उम्र के लोगों के लिए ब्रेन हेल्थ' है। यह थीम भ्रूण से लेकर बुढ़ापे तक सभी लोगों के मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के महत्व पर जोर देती है।
आजकल की तेज रफ्तार भी जिंदगी में चिंता, अकेलापन, मानसिक तनाव और भावनात्मक थकान आम बात हो चुकी है। लेकिन कई बार लोग इन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं या फिर इस बारे में खुलकर बात करने से झिझकते हैं। ऐसे में इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरुक करना है। ताकि लोग मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात कर सकें या फिर समय आने पर मदद ले सकें और हर कोई अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दे।