हजार शब्दों को बयां करती है एक तस्वीर, जानें 19 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस

By अनुराग गुप्ता | Aug 19, 2022

तस्वीरें खींचना हर किसी को पसंद होता है, समय के साथ-साथ तस्वीरों को खींचने की तकनीक में भी इजाफा हुआ है और लोग अक्सर अपने स्मार्टफोन से जगह-जगह की बेहतरीन तस्वीरें खींचते रहते हैं और फिर उसे एडिट करके और भी ज्यादा अत्याधुनिक बना देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आज हम इसका जिक्र क्यों कर रहे हैं। दरअसल, 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। लेकिन इसके पीछे का इतिहास क्या आप लोगों को पता है तो चलिए आपको इससे जुड़ा हुआ इतिहास बता देते हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व मानवीय दिवसः मानवीय प्रकाश से ही दुनिया में शांति संभव

विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ अलग-अलग जगहों पर कई आयोजनों का हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विश्व फोटोग्राफी दिवस हैशटैग के साथ तस्वीरों को पोस्ट करना है। इसके अलावा भी कई एग्जीबिशन भी हो रहे हैं। 

'A picture can say thousand words' इस कहावत को आप सभी ने सुना तो है ही और इसे चरितार्थ भी किया होगा। हमारे आस-पास कई सारी चीजें हो रही होती हैं लेकिन हम उसे शब्दों में बयां करने के लिए उतने शब्द नहीं होते जितने में उसे समझाया जा सके। एक तस्वीर हजार शब्दों को कहने की क्षमता रखती है और हमने कई बड़े-बड़े घटनाक्रमों में देखा भी है कि तस्वीरों ने अपनी पूरी कहानी बयां की है।

- अनुराग गुप्ता

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा