World Population Day 2025: हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है वर्ल्ड पॉपुलेशन डे, जानिए इतिहास और महत्व

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

आज यानी की 11 जुलाई को दुनियाभर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य जनसख्या मुद्दों और समाज पर उनके प्रभाव के बारे में जागरुक करना है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक आने वाले समय में दुनिया की जनसंख्या तेजी से बढ़ने का अनुमान है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2050 तक जनसंख्या अनुमानित 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती हैं। वहीं 2080 के दशक के मध्य में करीब 10.4 बिलियन तक संभावित जनसंख्या पहुंच सकती है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व...

महत्व

बता दें कि विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व सामाजिक-आर्थिक विकास, पर्यावरणीय स्थिरता और व्यक्तिगत कल्याण पर जनसंख्या गतिशीलता के प्रभाव के बारे में चर्चा को बढ़ावा देने के बारे में है। साथ ही इस यह दिन लोगों में जागरुकता बढ़ाने का है, जिससे कि बढ़ती जनसंख्या के मुताबिक ही हर देश अपने संसाधनों का सही तरह से उपयोग करें। 

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis: Crude Oil की कीमतों में आग से रुपया बेहाल, Dollar के मुकाबले 44 पैसे टूटा

Indian Rupee को लगा बड़ा झटका! महंगे Crude Oil और मजबूत Dollar ने तोड़ी कमर, 44 पैसे गिरा

IPL Eliminator में Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोक तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड

Iran की America को खुली धमकी, IRGC बोला- हमला हुआ तो तट बनेगा कब्रगाह