World Red Cross Day 2025: 08 मई को मनाया जा रहा विश्व रेड क्रॉस दिवस, जानिए कैसे काम करता है ये ऑर्गनाइजेशन

By अनन्या मिश्रा | May 08, 2025

हर साल 08 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को याद करना है। यह दिन असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा के लिए मनाया जाता है। बता दें कि विश्व रेड क्रॉस दिवस 08 मई को हेनरी डुनेंट की जयंकी पर मनाया जाता है, जोकि रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे। विश्व रेड क्रॉस दिवस के दिन इस मानवतावादी संगठन और उनकी तरफ से मानवता की मदद के लिए योगदान के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए याद किया जाता है।

इतिहास 

रेड क्रॉस सोसाइटी की अहमियत इसके इतिहास में छिपी है। जीन हेनरी ड्यूनेंट जोकि स्विटजरलैंड के कारोबारी थे, उन्होंने साल 1859 में इटली में सॉल्फेरिनो का युद्ध देखा था। इस युद्ध में बड़ी तादात में सैनिक घायल हुए थे और उन घायल सैनिकों की देखभाल के लिए किसी भी सेना के पास क्लिनिकल सेटिंग नहीं थी। तब ड्यूनेंट ने वॉलेंटियर्स का एक ऐसा ग्रुप बनाया, जिसमें युद्ध में घायल हुए जवानों तक खाना और पानी पहुंचाने का काम किया। वहीं इस संस्था ने घायल सैनिकों का इलाज करने के साथ उनके परिजनों को खत भी लिखे।

वर्ल्ड रेड क्रॉस डे का महत्व

र्ल्ड रेड क्रॉस सोसाइटी का काम वैसे तो हमेशा जारी रहता है। युद्ध संकट या फिर किसी भी तरह की बीमारी में इस वॉलेंटियर्स सेवा में तत्पर रहते हैं। लेकिन कोविड 19 महामारी के दौरान इनका काम अधिक बढ़ गया था।

प्रमुख खबरें

मर्डर करके कैसे बचें, पुणे में मंगेतर की हत्या से पहले सिया गोयल की खौफनाक गूगल सर्च हिस्ट्री आई सामने, ऐसे रची थी साजिश

कर्नाटक में Pakistan से जुड़ा टेरर कनेक्शन, WhatsApp चैट से खुला राज, 20 साल का युवक गिरफ्तार

PM Modi-President Murmu Meeting: कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच हुई मुलाकात, क्या जल्द होगा बड़ा बदलाव?

खामनेई के जनाजे में मोदी? ईरान को लेकर आई ऐसी खबर, ट्रंप-नेतन्याहू दंग!