विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय एयर पिस्टल टीम ने जीता कांस्य पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2023

भारतीय पुरूष दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में बृहस्पतिवार को कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम के सदस्यों शिवा नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा ने 1734 अंक बनाये। जर्मनी की टीम उनसे नौ अंक आगे रहकर रजत पदक जीतने में कामयाब रही।

वहीं चीन को स्वर्ण पदक मिला। नरवाल ने 579, सरबजोत ने 578 और चीमा ने 577 अंक हासिल किये। यह टूर्नामेंट 2024 पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है।

चीन की टीम ने 1749 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता। व्यक्तिगत वर्ग में भारत का कोई निशानेबाज आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह नहीं बना सका।


प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप