By अनन्या मिश्रा | Jun 30, 2025
वर्तमान समय में सोशल मीडिया हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। लोग रोजाना कई घंटे सोशल मीडिया पर बिताते हैं। खासकर युवा इसके आदी हो चुके हैं। यह संचार, कनेक्टिविटी और सूचना शेयर करने का सबसे आसान तरीका है। वहीं हर साल 30 जून को वर्ल्ड सोशल मीडिया डे मनाया जाता है। सोशल मीडिया दिखाता है कि काल्पनिक और वास्तविकता के बीच समान रेखा होती है। तो आइए जानते हैं इस दिन के इतिहास और महत्व के बारे में...
यह दिन हमारे जीवन में सोशल मीडिया के महत्व को पहचानने के लिए मनाया जाता है। वर्ल्ड सोशल मीडिया डे कनेक्शन को बढ़ावा देने, सकारात्मक बदलाव को प्रभावित करने और जागरुकता फैलाने के फायदों के बारे में बताता है। यह दुनियाभर के लोगों, व्यवसायों और समुदायों को एक साथ लाता है।
सोशल मीडिया को पसंद करने का मुख्य कारण यह है कि यह हमें नए लोगों से जोड़ता है। लोग अपनी खुलकर राय शेयर करते हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से उभरते हुए कलाकारों ने स्टारडम पाया है। सोशल मीडिया लोगों के लिए संभावनाओं की नई दुनिया खोलता है। तो वहीं कई लोग लगातार अपडेट रहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।