अच्छा चल रहा है टीकाकरण अभियान, अमित शाह बोले- दुनिया भारत के वी-आकार के सुधार से हैरान है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2021

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वी-आकार का सुधार दर्ज कर रही है जिसे दुनिया हैरान होकर देख रही है। वी-आकार के सुधार के आशय अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के बाद तेजी से सुधार से है। शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान अच्छे तरीके से चल रहा है और एक बार सभी को यह टीका लगने के बाद ‘हम महामारी पर विजय हासिल कर लेंगे।’’ गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल द्वारा यहां शिलज में चार लेन के ओवर-ब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए शाह ने यह बात कही। 

इसे भी पढ़ें: के पलानीस्वामी की दो दिवसीय दिल्ली यात्रा पूरी, बोले- PM मोदी और शाह के साथ राजनीति पर नहीं हुई चर्चा 

गृह मंत्री ने बुनियादी ढांचा विकास को लेकर मेट्रो लाइन, बुलेट ट्रेन और अन्य परियोजनाओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के बुनियादी ढांचा विकास के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। चाहे वह शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचाई है और सड़क संपर्क उपलब्ध कराया है। प्रत्येक परिवार का कम से कम से कम एक बैंक खाता खोला गया है। उन्होंने कहा, ‘‘देश में 10 करोड़ परिवारों या 30 करोड़ लोगों के पास अपना घर नहीं है। कम आय वर्ग के लिए जिस तरीके से घरों का निर्माण किया जा रहा है, उससे हमें विश्वास है कि 2022 तक सभी परिवारों का अपना घर होगा।

प्रमुख खबरें

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward