ICC के सभी टूर्नामेंट में शिखर पर है विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप: विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

वेलिंगटन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को आईसीसी की सभी प्रतियोगिताओं में सबसे बड़ी स्पर्धा करार दिया। खेल की शीर्ष संचालन संस्था 2023-2031 तक अगले आठ साल के चक्र के दौरान ज्यादा से ज्यादा सफेद गेंद के टूर्नामेंट जोड़ने की योजना बना रही है। आईसीसी के प्रस्तावित 2023-2031 भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) चक्र के अनुसार 2024 और 2028 में टी20 चैम्पियंस कप, 2025 और 2029 में वनडे चैम्पियंस कप, 2026 और 2030 में टी20 विश्व कप तथा 2027 और 2031 में वनडे विश्व कप निर्धारित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: कोहली टी20 रैंकिंग में 10वें स्थान पर खिसके, टॉप 10 से बाहर हुए रोहित शर्मा

कोहली ने कहा, ‘‘इसने टेस्ट क्रिकेट को और अधिक रोमांचक बना दिया है और हमने ऐसा ही अनुभव किया है, हालांकि हमने ज्यादा मैच विदेशी सरजमीं पर नहीं खेले हैं। वेस्टइंडीज में दो मैच ही खेले हैं। हमने टेस्ट चैम्पियशिप के नाते आस्ट्रेलिया का दौरा नहीं किया है। यह घरेलू सत्र शुरू होने के बाद से हमारा पहला दौरा है।’’ कप्तान को उम्मीद है कि दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला काफी चुनौतीपूर्ण होगी जैसी हाल में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैच टक्कर के होंगे और टीमें ड्रा के बजाय जीत हासिल करना चाहेंगी जो टेस्ट क्रिकेट में हमें देखने की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड श्रृंखला काफी रोमांचक रही थी। इंग्लैंड ने केप टाउन टेस्ट में अंतिम घंटे में मैच जीता था और आपको ऐसे ही कई नतीजे देखने को मिलेंगे क्योंकि इसमें काफी अंक दांव पर होंगे।’’

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया बाढ़ प्रभावित दक्षिणी जिलों का हवाई दौरा

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत