World Vegetarian Day 2024: हर साल 01 अक्तूबर को मनाया जाता है विश्व शाकाहारी दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Oct 01, 2024

हर साल 01 अक्तूबर को विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य शाकाहारी लाइफस्टाइल को मोटिवेट करना और इसके स्वास्थ्य लक्ष्यों के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। विश्व शाकाहारी दिवस के दिन लोगों को मांस से परहेज करने और शाकाहारी भोजन अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस दिन तमाम तरह के कार्यक्रमों, कार्यशालाएं और भोजन महोत्सव आदि का आयोजन किया जाता है। जहां लोग पौधों पर आधारित आहार का आनंद लेते हैं। इस दिन पर्यावरण संरक्षण, पशु अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है। आइए जानते हैं वर्ल्ड वेजिटेरियन डे के मौके पर इस दिन से जुड़े इतिहास, महत्व और उद्देश्य के बारे में...

कब मनाया जाता है वर्ल्ड वेजिटेरियन डे

बता दें कि हर साल 01 अक्तूबर को वर्ल्ड वेजिटेरियन डे मनाया जाता है। यह दिन शाकाहारी खाने को बढ़ावा दिए जाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोगों को वेजिटेरियन खाने के फायदों के बारे में जागरुक करना है। इस मौके पर सभी लोगों को एकजुट कर स्वस्थ लाइफस्टाइल को अपनाना है।

इस दिन का उद्देश्य

विश्व शाकाहारी दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य वेजिटेरियन लाइफस्टाइल के फायदों को उजागर करना है। यह दिन लोगों को पौधों पर आधारित आहार अपनाए जाने के लिए प्रेरित करता है। शाकाहार से हेल्थ, पर्यावरण और पशुओं के प्रति दयाभाव को बढ़ावा देता है।

वर्ल्ड वेजिटेरियन डे की शुरुआत

साल 1977 में वर्ल्ड वेजिटेरियन डे की शुरुआत इंटरनेशनल वेजिटेरियन यूनियन द्वारा की गई थी। तब से लेकर हर साल 01 अक्तूबर को यह दिन मनाया जाता है। इसके जरिए शाकाहारियों को एकजुट करने की कोशिश की गई। साथ ही यह दिन वैश्विक स्तर पर शाकाहार की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।

महत्व

इस दिन का महत्व स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में निहित है। शाकाहार लाइफस्टाइल अपनाकर अनेक बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। विश्व वेजिटेरियन दिवस पशु अधिकारों और उनके कल्याण की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

प्रमुख खबरें

Odisha को CM Majhi की बड़ी सौगात, Raghunath Murmu Medical College में 650 Bed के Hospital का उद्घाटन

RG Kar Case पर TMC में संग्राम! Sukhendu Roy ने छोड़ा साथ, कहा- जमीनी हकीकत से दूर हैं नेता

TMC नेता अरूप बिस्वास को Calcutta High Court से झटका, Lionel Messi केस में तत्काल राहत नहीं।

INDIA Bloc में ममता की मुश्किलें बढ़ीं, TMC के 20 सांसदों की बगावत से Bengal में बड़ा संकट