टेम्स नदी से मिला द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का बम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2017

लंदन। ब्रिटेन में संसद के समीप लंदन की टेम्स नदी से द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का एक संदिग्ध बम मिलने के बाद उसे निष्क्रिय करने के लिए रॉयल नेवी को बुलाया गया। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘‘रॉयल नेवी अभी काम कर रही है और अगले कुछ घंटों में बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया जाएगा।’’ पुलिस ने संसद के समीप वेस्टमिंस्टर भूमिगत स्टेशन को शाम को व्यस्त समय में अस्थायी रूप से खाली करा लिया जिसके कुछ देर बाद सशस्त्र बलों को बुलाया गया।

 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि टेम्स नदी की लहरों के साथ पानी की सतह पर आने के बाद बम को देखा गया। लंदन के इम्पीरियल युद्ध संग्रहालय के अनुसार द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान लंदन पर 12,000 मीट्रिक टन से ज्यादा बम गिराये गये थे।

 

प्रमुख खबरें

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन