दुनिया में महायुद्धों से कोहराम! भारत से भिड़ना चाहता है पाकिस्तान, LOC पर गोलीबारी शुरू, विमान जैसा गुब्बारा भारत में आया

By रेनू तिवारी | Mar 04, 2026

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना ने मंगलवार तड़के आतंकवादियों की घुसपैठ की एक और कोशिश को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखते ही प्रभावी गोलीबारी की, जिसके बाद आतंकी वापस भागने पर मजबूर हो गए।

इसे भी पढ़ें: UAE-Iran Conflict | ईरानी मिसाइल हमलों से दहला Dubai और Abu Dhabi! क्या पलटवार करेगा UAE? जानें क्या है हकीकत

 

इससे पहले 19-20 फरवरी को, सेना के जवानों ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी थी और उस दौरान कुछ हथियार व गोला-बारूद जब्त किए गए थे।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने मंगलवार को पीआईए लिखा हुआ विमान के आकार का एक गुब्बारा बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मसाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरहोती गांव में उर्दू में पीआईए लिखा हुआ लाल और सफेद रंग का विमान के आकार का गुब्बारा मिला है। गुब्बारे के दिखने के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सूचित किया।

इसे भी पढ़ें: Tehran Mehrabad Airport Strikes | तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी बमबारी, नेतन्याहू ने दी और भीषण हमलों की चेतावनी

अधिकारियों ने बताया कि टेरीथ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर उसे जब्त कर लिया। इससे पहले, 23 फरवरी को जम्मू के पास अखनूर सेक्टर के गुनारा गांव से दो गुब्बारे बरामद किए गए थे, जिनमें पाकिस्तानी 5,000 रुपये का एक नोट और एक अमेरिकी डॉलर चिपका हुआ था।

प्रमुख खबरें

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग