'100 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया, इसलिए नहीं देखता मोबाइल', आखिर नीतीश कुमार ने ऐसा क्यों कहा

By अंकित सिंह | Apr 19, 2024

एक चुनावी सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह अब मोबाइल नहीं देखते हैं। इसको लेकर उन्होंने काफी विस्तार से बताया। नीतीश कुमार ने दावा किया कि मोबाइल की वजह से 100 साल में धरती खत्म हो जाएगी। वह बिहार के बांका में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 2019 में उन्हें पता चला कि 100 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी। इसके बाद मैंने मोबाइल देखना बंद कर दिया। दरअसल, नीतीश ने एक नेता को मंच पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा। इसी के बाद उन्होंने यह सारी बातें कह दी। उन्होंने कहा कि जब धरती खत्म हुई, यही आ गया है और एक-एक आदमी देखते रहिए, हर चीज भूल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 'बिहार की बर्बादी की गुनहगार RJD', लालू यादव के आरोपों पर बोले PM मोदी, अफवाहें फैलाकर राजनीति कर रहा विपक्ष

नीतीश ने कहा कि 2005 के पहले की स्थिति को हमने बदला है। हम मुस्लिम लोगों से आग्रह करेंगे कि आप वोट के चक्कर में उनकी ओर ना जाएं। हमने आपके लिए काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कुछ लोग सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं। हमलोग समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार शानदार कार्य कर रही है।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स