Navratri 4th Day 2023: नवरात्रि के चौथे दिन इस विधि से करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए महत्व और मंत्र

By अनन्या मिश्रा | Mar 25, 2023

चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। 25 मार्च यानि की आज नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है।  मां कूष्मांडा का स्वरूप मां दुर्गा के सभी स्वरूपों मेंबहुत ही तेजस्वी है। वह सूर्य के समान तेज वाली हैं। कहा जाता है कि जब संसार में अंधकार छा गया था तो मां कूष्मांडा ने ही अपनी मधुर मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर बुद्धि का विकास होता है। इसके अलावा निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से भक्त निरन्तर आर्थिक ऊंचाइयों पर जाते हैं। वहीं यदि कोई लंबे समय से बीमारी से पीड़ित है तो उसे मां कूष्मांडा की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा विधि और मंत्र...

चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि शुरू - 23 मार्च 2023, शाम 06 बजकर 20 मिनट पर 

चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि समाप्त - 24 मार्च 2023, शाम 04 बजकर 59 मिनट तक

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: धर्म की स्थापना और अधर्म का विनाश करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने लिया था जन्म

पूजन विधि

नवरात्रि के चौथे दिन सुबह स्नान आदि कर मां कूष्मांडा को नमन करें।

मां कूष्मांडा को हरा रंग अतिप्रिय है। 

इसके बाद मां को जल व फूल अर्पित कर उनके स्वरूप का ध्यान करें।

पूजा के दौरान मां को फूल, धूप, गंध, भोग चढ़ाएं। 

मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाना चाहिए।

इसके बाद परिवार के साथ मिलकर मां कूष्मांडा की आरती कर प्रसाद वितरित करें।

माता का मंत्र

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे।

महत्व

मां कूष्मांडा को ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। मां कूष्मांडा ने ब्रह्मांड की रचना की थी। इनके इस स्वरूप की पूजा करने से मां अपने भक्तों को सभी संकटों से मुक्ति देती हैं। जो लोग जीवन में प्रसिद्धि के इच्छुक होते हैं, उन्हें सच्चे मन और विधि-विधान से मां कूष्मांडा की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है की मां कूष्मांडा के पूजन से व्यक्ति दीर्घायु होता है।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ