Lord Hanuman Puja Rules: कुंवारी कन्याओं द्वारा हनुमान जी की पूजा से विवाह में होती है देरी, जानिए इस मान्यता में है कितनी सच्चाई

By अनन्या मिश्रा | May 26, 2025

हिंदू धर्म शास्त्रों में हनुमान जी की पूजा से जुड़े नियमों का वर्णन मिलता है। वहीं लोगों के बीच कई ऐसी मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनका शास्त्रों में वर्णन नहीं मिलता है। इसमें से एक नियम है कि कुंवारी कन्या द्वारा हनुमान जी की पूजा नहीं करनी चाहिए। लोक मान्यता है कि यदि कोई कुंवारी कन्या हनुमान जी की पूजा-अर्चना करती है, तो उनकी शादी में देरी होने लग जाती है। इसलिए किसी भी कुंवारी कन्या को हनुमान जी की पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस लोक मान्यता में कितनी सच्चाई है। क्या वाकई में कुंवारी कन्या द्वारा हनुमान जी की पूजा करने से शादी में देरी होती है।


कुंवारी कन्याओं को क्यों नहीं करनी चाहिए हनुमान जी की पूजा

धार्मिक शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि किसी भी महिला को हनुमान जी के पूजा के समय कई नियमों का पालन करना चाहिए। लेकिन शास्त्रों में यह वर्णन नहीं मिलता है कि कुंवारी कन्या द्वारा हनुमान जी की पूजा करने से विवाह में विलंब हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Somvati amavasya: भोलेनाथ की पूजा करते हुए महिलाएँ अपने पति की दीर्घायु की करती हैं कामना


असल में यह लोगों द्वारा बनाई और फैलाई गई एक भ्रांति है। जिसके पीछे यह वजह हो सकती है कि हनुमान जी ने विवाह नहीं किया था। हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी थे और इसी वजह से कुंवारी कन्याओं द्वारा हनुमानजी के पूजन और विवाह में देरी की मान्यता फैली है।


हालांकि शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि यदि किसी महिला या फिर लड़की को भय लगे, या फिर उनको ऐसा लगने लगे कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उनको नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में हनुमान जी का नाम जप करने से भय और शत्रुओं का नाश होता है।


वहीं धार्मिक शास्त्रों में इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि मासिक धर्म के समय पूजा-अर्चना से दूरी बना लेनी चाहिए। इसमें हनुमान जी की पूजा भी आती है। इसके अलावा जो भी महिलाओं और कन्याओं द्वारा हनुमान जी की पूजा से जुड़ी धारणाएं हैं। वह पूरी तरह से निराधार हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह