INDIA Alliance ने हार का ठीकरा EVM पर फोड़ा तो नहीं होगी हैरानी, Ajit Pawar का तंज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं होगा यदि कुछ लोग चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए शिकायत करें और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को दोष दें। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को जारी मतगणना के अब तक आए रुझानों में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह स्वीकार करना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी की छवि और उनके काम की लोग सराहना कर रहे हैं।’’ तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कांग्रेस से पिछड़ने पर पवार ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने (बीआरएस प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव) अति आत्मविश्वास दिखाया और (अपनी पार्टी के आधार का) विस्तार करने के लिए महाराष्ट्र आए।’’ पवार ने कहा कि उन्होंने (राव ने) बड़ी रैलियां कीं और कई वादे किये लेकिन उन्हें उनके ही राज्य ने उन्हें खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता का निर्णय सदैव सर्वोपरि होती है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद