जब तक आईपीएल खेल रहा हूं, आरसीबी के लिये ही खेलूंगा : कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

शारजाह|  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बतौर कप्तान आईपीएल खिताब दिलाने का उनका सपना भले ही टूट गया हो लेकिन विराट कोहली का कहना है कि वह जब तक इस टूर्नामेंट में खेलेंगे, इसी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा ,‘‘ अब अगले तीन साल के लिये नये सिरे से टीम बनाने का समय है। मैं आरसीबी के लिये ही खेलूंगा। मेरे लिये वफादारी बहुत मायने रखती है और इस टीम के साथ मेरा जुड़ाव आईपीएल में मेरे आखिरी दिन तक रहेगा।’’ केकेआर के हाथों करीबी हार के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ बीच के ओवरों में उनके स्पिनरों ने दबदबा बनाया और विकेट लेते रहे। हमने शुरूआत अच्छी की लेकिन उसे कायम नहीं रख सके। हमारी खराब बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी उम्दा गेंदबाजी का मामला था।’’

कोहली ने कहा ,‘‘ हमने आखिर तक कोशिश की लेकिन बल्लेबाजी में 15 रन पीछे रह गए और गेंदबाजी में कुछ बड़े ओवर से चूक गए। सुनील नारायण ने आज दिखा दिया कि वह आईपीएल में लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से क्यो हैं। नारायण, शाकिब और वरूण तीनों ने शानदार गेंदबाजी की और हमारे बल्लेबाज खुलकर खेल ही नहीं सके।

इसे भी पढ़ें: IPL में आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ेंगे विराट कोहली, कहा- आखिरी मैच तक बैंगलोर से खेलूंगा

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत