पंजाब के कृषि क्षेत्र को देश के सामने ‘मॉडल’ के तौर पर पेश किया जाएगा: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2022

चंडीगढ़|  आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के कृषि क्षेत्र को देश के सामने एक ‘‘मॉडल’’ के रूप में पेश करेगी, जैसा कि पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में अपने उल्लेखनीय कार्यों के जरिये करके दिखाया है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने यहां कहा, ‘‘पंजाब में, खेती एक बहुत बड़ा मुद्दा है। हमारा उद्देश्य है कि जिस तरह हमने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्रों को ‘मॉडल’ के रूप में पेश किया है, हम पंजाब के कृषि क्षेत्र को देश के सामने एक मॉडल के रूप में पेश करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्रों में किए गए कार्यों की व्यापक रूप से सराहना की गई है।

केजरीवाल केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल के आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी मौजूद थे।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों की आय बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी (किसानों) आय नहीं बढ़ेगी, किसान आत्महत्या करते रहेंगे और कर्ज के जाल में फंसे रहेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती