क्या आप झूठ सुनना पसंद करेंगे? PM Modi के बिहार दौरे पर लालू का तंज, JDU ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Jul 18, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को बिहार दौरे से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य में झूठ बोलने आ रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि झूठ बोलने आज बिहार आ रहे है प्रधानमंत्री मोदी। क्या आप झूठ सुनना पसंद करेंगे? प्रधानमंत्री आज बिहार के मोतिहारी का दौरा करेंगे, जहाँ वे 7,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अप्रैल-जून में किसान खाली रहते, इसलिए... बिहार में बढ़ते क्राइम पर यह क्या बोल गए एडीजी कुंदन कृष्णन

X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल, 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी में रहूँगा। 7200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का राष्ट्र को समर्पण या शिलान्यास किया जाएगा। इन कार्यों में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, चार नई अमृत भारत ट्रेनें, सड़क परियोजनाएँ और बहुत कुछ शामिल हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi का Red Fort से Viksit Bharat का संकल्प, बच्चों से भावुक मुलाकात

Neeraj Chopra की सफलता ने बदला Jharkhand की Shilpa Kumari का भाग्य, अब Javelin में Olympic Gold का सपना

Hariyali Teej 2026: अखंड सौभाग्य के लिए किया जाता है हरियाली तीज का पर्व, जानिए पूजन विधि और महत्व

Gautam Gambhir और Shubman Gill की अगुवाई में मना आजादी का जश्न, 600th Test के साथ नया इतिहास रचेगा भारत