WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा मनोरंजन का तड़का, कार्तिक आर्यन करेंगे परफॉर्म

By Kusum | Feb 20, 2024

महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) का दूसरा सीजन 23 फरवरी से शुरू होने वाला है। जहां गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले बीसीसीआई एक धमाकेदार उद्घाटन समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इसमें बॉलीवुड का भी तड़का लगेगा। उद्घाटन समारोह में मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन परफॉर्म करते नजर आएंगे। 

ये टूर्नामेंट 23 जनवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा। पिछले साल की तरह कुछ पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, पिचले साल ये लीग मुंबई और नवी मुंबई के दो स्टेडियम में ही खेला गया था। हालांकि, इस बार इसका आयोजन मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली में किया जाएगा। 

टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इसके बाद सभी पांच टीमें दिल्ली आ जाएंगी, जहां एक एलिमिनेटर समेत फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग राउंड में 20 मुकाबले खेले जाएंगे और इसके बाद एलमिनेटर और फाइनल मैच खेला जाएगा। लीग राउंड में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेगी। वहीं ये टूर्नामेंट 24 दिनों तक चलेगा। 

प्रमुख खबरें

संसद के एक और सत्र की हलचल! संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोले- सत्रावसान नहीं हुआ, सरकार जब चाहे बुला सकती है बैठक

भारत आने की तैयारी में लगे थे जिनपिंग-पुतिन, अचानक भागे-भागे रूस पहुंच गए CIA चीफ

Nepal Flash Floods | नेपाल में जलप्रलय! लापता लोगों में 300 से अधिक भारतीय शामिल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल का बड़ा बयान

Nepal Flood: ICIMOD ने हिमस्खलन को माना तबाही की वजह, 160 से अधिक मौतें