WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज, गुजरात और बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला

By Kusum | Feb 14, 2025

विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेला जा रहा है। वहीं डब्ल्यूपीएल के इस सीजन का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। वहीं आरसीबी और गुजरात के बीच मुकाबला कोटांबी स्टेडियम, बड़ोदरा में खेला जा रहा है। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसाल किया। जहां गुजरात पहले बल्लेबाजी कर रही है। 

गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने कहा कि, हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे। लेकिन कोई बात नहीं। हमने गुजरात की लड़कियों के साथ अच्छा तालमेल बनाया है। हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं। शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आरसीबी- स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिस पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका अहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह। 

गुजरात जायंट्स- लॉरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), डींड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में सियासी घमासान, AIADMK ने CM Stalin पर लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, सनथ जयसूर्या की बराबरी पर पहुंचे

Kuno में भारत में जन्मी चीता Gamini ने रचा इतिहास, जंगल में 4 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया

PBKS vs SRH: काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरी पंजाब किंग्स टीम, यहां जानें वजह