पहलवान अंशु मलिक को बुखार होने के कारण पोलैंड ओपन से हटाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

वारसा। ओलंपिक की तैयारियों में लगी युवा भारतीय पहलवान अंशु मलिक बुखार आने के कारण शुक्रवार को पोलैंड ओपन कुश्ती प्रतियोगिता से हट गयी और जब तक उनकी कोविड—19 परीक्षण की रिपोर्ट नहीं आती है वह अलग थलग रहेगी। पता चला है कि अंशु शुक्रवार की सुबह 57 किग्रा वर्ग में वजन कराने के लिये आयी थी। उन्हें बुखार था और इसलिए उनहें प्रति​योगिता से हटने की सलाह दी गयी। भारतीय दल के सूत्रों ने पीटीआई—से कहा, अंशु प्रतियोगिता से नहीं हटना चाहती थी लेकिन ऐहतियात के तौर पर उन्हें अलग थलग कर दिया गया। यह पता करने के लिये कि उन्हें कोरोना वायरस है या नहीं, उनका नमूना लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपये के कर वसूले, जनता को कुछ नहीं मिला: प्रियंका

अंशु तोक्यो ओलंपिक से पहले आखिरी रैकिंग सीरीज से हटने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी है। उनसे पहले दीपक पूनिया कोहनी की चोट के कारण पुरुष फ्रीस्टाइल के 86 किग्रा भार वर्ग की प्रतिस्पर्धा से हट गये थे।

प्रमुख खबरें

Ajit Agarkar का Contract रिन्यू नहीं करेगा BCCI, नए Chief Selector के लिए Shortlist तैयार

स्वरा भास्कर से करण पटेल तक... Rise And Fall 2 में दिखेंगे कई बड़े चेहरे, Virender Sehwag संभालेंगे शो की कमान

Aaditya Thackeray पर CBI FIR राजनीतिक साजिश, Uddhav बोले- दिशा सालियन केस में हमारा कोई Role नहीं

UPI MDR व्यवस्था के समर्थन में आई BharatPe, Ashneer Grover के बयान को बताया निजी