राजनीति के अखाड़े में दम लगाएंगे पहलवान द ग्रेट खली, भाजपा में हुए शामिल

By अंकित सिंह | Feb 10, 2022

देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। नेताओं का एक दूसरे दल में जाना भी जारी है। इन सबके बीच आज भाजपा में पहलवान द ग्रेट खली शामिल हुए हैं। इसके साथ ही द ग्रेट खली राजनीति में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। भाजपा के दिल्ली स्थित कार्यालय में द ग्रेट खली ने पार्टी की सदस्यता ली। इसके साथ ही वह औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। द ग्रेट खली अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त पहलवान हैं। द ग्रेट खली का पूरा नाम दिलीप सिंह राणा है। द ग्रेट खली को केंद्रिय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी में शामिल कराया। दिल्ली ऑफिस में भाजपा नेताओं ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने के बाद पहलवान द ग्रेट खली ने कहा कि भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं। भाजपा जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरू।

प्रमुख खबरें

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!

US-Iran tensions के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, बातचीत से बाजार को राहत