Wrestlers' Protest: खेल मंत्री के साथ खत्म हुई पहलवानों की बैठक, बजरंग पुनिया बोले- सरकार ने 15 जून तक मांगा समय

By अंकित सिंह | Jun 07, 2023

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और सत्यव्रत कादियान नई दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर उनसे बातचीत की है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ पहलवानों की लंबी बैठक खत्म हो चुकी है। यह बैठक लगभग पांच घंटे तक चली है। गतिरोध खत्म करने के लिए ठाकुर ने यह बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद बजरंग पुनिया ने कहा कि कुछ मुद्दों पर हमारी बातचीत हुई है। 

इसे भी पढ़ें: कृपया कोई गलत खबर ना चलाई जाए, प्रदर्शन से हटने की खबर पर बोलीं साक्षी मलिक, विरोध करते रहेंगे

क्या है मामला

एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ये पहलवान 23 अप्रैल से दोबारा जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे। लेकिन 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर वहां महिला महापंचायत के आयोजन के लिए बढ़ने की कोशिश के बाद दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को कानून और व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में हिरासत में ले लिया था और फिर उन्हें धरना स्थल से हटा दिया गया। सरकार और आंदोलनकारी पहलवानों के बीच पांच दिन में यह दूसरे दौर की बैठक है। पहलवानों ने शनिवार की रात को गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी और उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया था।

प्रमुख खबरें

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक

Donald Trump का तेहरान को लेकर दोहरा रुख! पूरी तरह खत्म करने की धमकी के बाद UN में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे की सार्थक बैठक

Asian Games में भारत का एथलेटिक्स अभियान शुरू, Tajinderpal Singh Toor पर टिकी निगाहें

मासूमों की चीखों से कांप उठा गांव!पूजा के पवित्र आंगन में बही खून की धारा, सिरफिरे पति ने पत्नी व दो पुजारियों को गोलियों से भूना