Wrestlers protest: जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह जंतर-मंतर पर सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की। यहां प्रदर्शनकारी पहलवानों और पुलिस के कुछ कर्मियों के बीच हाथापाई हो गई थी, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर में चोटें आई थीं। जहां पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उस जगह के चारों ओर अवरोधक लगाए गए हैं और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पहलवानों के किसानों और उनके नेताओं को प्रदर्शन स्थल पर बृहस्पतिवार सुबह इकट्ठा होने के आह्वान के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पुलिस शहर की सीमाओं पर वाहनों की जांच कर रही है ताकि जंतर-मंतर पर भीड़ इकट्ठी नहीं हो।

इसे भी पढ़ें: Congress ने जंतर मंतर पर हाथापाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा

पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जो उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भी हैं। सोशल मीडिया पर दिख रहे कुछ वीडियो में प्रदर्शनकारी पहलवानों को यह आरोप लगाते सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में दो पहलवानों की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मियों को बैठे हुए देखा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre