साहा सर्जरी के बाद स्वदेश लौटे, 3 हफ्ते बाद शुरू करेंगे रिहैबिलिटेशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2018

कोलकाता। मैनचेस्टर में कंधे के आपरेशन के बाद स्वदेश लौटे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने कहा है कि चोट से उबरने के दौरान का समय तेज गेंदबाजों का सामना करने से अधिक मुश्किल होता है। साहा के दायें हाथ में कोहनी के नीचे काफी अधिक पट्टियां बंधी हैं। मैनचेस्टर के आर्म क्लीनिक में सर्जरी के बाद वह आज सुबह स्वदेश लौटे। तीन हफ्ते के अनिवार्य आराम के बाद साहा बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘आस्ट्रेलिया दौरे के लिए अब भी काफी समय बचा है। देखते हैं क्या होता है।’ साहा ने कहा, ‘चोटें खिलाड़ी के करियर का हिस्सा होती हैं। लेकिन किसी को भी चोटों के साथ नहीं खेलना चाहिए। सामान्यत: 55 प्रतिशत मामलों में चोट ठीक होने के बाद दोबारा नहीं उभरती। यह सब इस पर निर्भर करता है कि मैं कैसे उबरता हूं। मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता। मैं धीरे धीरे आगे बढ़ना चाहता हूं जिससे कि यह बढ़े नहीं।’

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन