राणे के ठाकरे स्मारक दौरे के बाद शिवसैनिकों द्वारा शुद्धिकरण करना गलत : फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2021

नागपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व शिवसैनिक और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बाल ठाकरे स्मारक का दौरा करने के बाद कुछ शिवसैनिकों द्वारा स्मारक को धोये जाने की शुक्रवार को निंदा की। राणे ने 2005 में मतभेद के कारण शिवसेना छोड़ दी थी। उन्होंने बृहस्पतिवार को मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत स्मारक का दौरा किया जिसके बाद कुछ शिवसैनिकों ने उस स्थान की ‘गोमूत्र’ से धुलाई की और इसके ‘‘शुद्धिकरण’’ के लिए दूध से ‘अभिषेक’ किया।

इसे भी पढ़ें: नागपुर में अवैध रूप में रह रहा नूर मोहम्मद तालिबान में हुआ शामिल, बंदूक थामे तस्वीर आई सामने

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप इस तरह के लोगों के साथ बैठ सकते हैं लेकिन जब कोई पुराना शिवसैनिक बाला साहब के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने जाता है तो आपको लगता है कि स्मारक अपवित्र हो गया। यह गलत है।

प्रमुख खबरें

Ujjain में Shahi Masjid का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा

Asian Games में महिला Trap Team ने जीता रजत पदक, नीरू ने बनाया रिकॉर्ड

एशियाई खेलों में Bronze Medal जीतने के बाद बोले Rohit Yadav, अब दबाव मुक्त होकर खेलूंगा

UP Rajya Sabha Election | यूपी में राज्यसभा चुनाव की बिसात! NDA को 7 सीटों पर मिली बढ़त के आसार, जानिए क्या कहते हैं समाजवादी पार्टी के लिए आंकड़े