राम मंदिर ट्रस्ट के निर्णय की टाइमिंग पर प्रकाश जावड़ेकर ने दिया ये बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की देखरेख के लिये स्वायत्त ट्रस्ट के गठन के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय को दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़ना ठीक नहीं है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह निर्णय अयोध्या में राम मंदिर के संबंध में है और इसका दिल्ली से कोई संबंध नहीं है। पूरे देश में चुनाव नहीं हो रहे हैं और इसलिये भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए।’’ 

मंत्री से पूछा गया था कि यह निर्णय बुधवार को ही क्यों लिया गया जबकि इसे रविवार को दिल्ली चुनाव के बाद भी लिया जा सकता था। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने सरकार को तीन महीने के भीतर ट्रस्ट के निर्माणका निर्देश दिया था जिसकी समयसीमा नौ फरवरी को समाप्त हो रही है।यह पूछे जाने पर कि क्या इस बारे में मंत्रिमंडल के फैसले से पूर्व चुनाव आयोग की मंजूरी ली गई थी, जावड़ेकर ने कहा, ‘‘यह उच्चतम न्यायालय का आदेश है। इसलिये मैं समझता हूं कि उच्चतम न्यायालय नाम से ही सर्वोच्च है।’’ 

इसे भी पढ़ें: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में होंगे 15 न्यासी, एक न्यासी दलित समाज से होगा: अमित शाह

उन्होंने इस फैसले के समय को लेकर विपक्षी दलों के आरोपों के बारे में सवालों का जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के बारे में प्रश्नों का जवाब गृह मंत्री अमित शाह देंगे। 

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya 2026: Akshaya Tritiya 2026 पर Gold Purchase से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें सबसे शुभ मुहूर्त

Nari Shakti की उड़ान को रोका गया, Womens reservation Bill पर PM मोदी बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी

West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत