130 करोड़ आबादी वाले हिन्दुस्तान पर भारी पड़ा 50 लाख आबादी वाला छोटा सा देश, हो रही चारो तरफ खूब वाहवाही

By अनुराग गुप्ता | Jun 26, 2021

न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराकर पहली बार खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब जीत लिया है। इस जीत से न्यूजीलैंड ने दो साल पहले वनडे वर्ल्ड कप में मिली निराशा को भी पीछे छोड़ दिया। उस वक्त फाइनल मुकाबला टाई होने पर कम बाउंड्री लगाने की वजह से वह इंग्लैंड से खिताब गंवा बैठी थी। हालांकि इस बार केन विलियम्सन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया। लेकिन कैसे 50 लाख आबादी वाले न्यूजीलैंड ने 130 करोड़ आबादी वाले हिन्दुस्तान को हरा दिया ? यह सवाल काफी अहम है। 

हम्यून डिवेलपमेंट इंडेक्स रिपोर्ट

हम्यून डिवेलपमेंट इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड का स्तर भारत से बेहतर है। एक भारतीय की तुलना में न्यूजीलैंड का एक व्यक्ति 20 गुना ज्यादा कमाई करता है। हम्यून डिवेलपमेंट इंडेक्स की रिपोर्ट सामाजिक और आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। इसमें भारत की रैंकिंग 131 है, जबकि न्यूजीलैंड 14वें स्थान पर है। 

इसे भी पढ़ें: विश्व टेस्ट चैम्पियन न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी ट्रॉफी के साथ अपने देश पहुंची 

भारत बनाम न्यूजीलैंड

खेलों में जब हम भारत बनाम न्यूजीलैंड की बात करते हैं तो हमें इन आंकड़ों पर एक बार गौर कर लेना चाहिए। न्यूजीलैंड ने पहले 2019 के वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल में जाने से रोका था और अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पटकनी देकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इसी के साथ एक बार फिर से भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल खड़ा होने लगा है। दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि विराट कोहली को कप्तानी अब किसी और को सौंप देनी चाहिए।

खैर ये तो रही क्रिकेट की बात लेकिन ओलिंपिक खेलों की बात करें तो न्यूजीलैंड भारत से काफी आगे है। रियो ओलंपिक में न्यूजीलैंड ने 4 स्वर्ण, 9 सिल्वर, 5 कांस्य समेत 18 मेडल जीते थे। जबकि भारत ने 1 सिल्वर और 1 कांस्य पदक ही जीता था। हालांकि भारत हॉकी और फुटबॉल में न्यूजीलैंड से आगे हैं। जबकि रम्बी और बास्केटबॉल में पीछे।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत