WTC Final 2023: भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप, ऑस्ट्रेलिया को मिली 173 रनों की बढ़त

By अंकित सिंह | Jun 09, 2023

अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के बीच सातवें विकेट की साझेदारी की बदौलत भारत को तीसरे दिन कुछ हद तक शर्म से बचा लिया। इस जोड़ी ने 145 गेंदों पर 109 रन जोड़े। हालांकि, दूसरे सत्र में स्टैंड ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और अजिंक्य रहाणे पैट कमिंस के हाथों 89 रन पर आउट हो गए। ठाकुर ने संघर्ष किया और 51 रनों की अर्धशतकिय पारी खेली। भारत 296 पर ऑल आउट हो गया और ऑस्ट्रेलिया ने 173 रनों की पहली पारी की बढ़त ले ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने तीन जबकि स्कॉट बोलैंड और मिशेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिये।

 

इसे भी पढ़ें: WTC Final: अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन, ऐसा करने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बने


लगभग 18 महीने के बाद टीम में वापसी कर रहे रहाणे ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करने के साथ खराब गेंदों को सीमा रेखा के पार भेजा और दौड़ कर रन भी चुराये। भारत ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 151 रन से आगे से की और पहले सत्र में उसे इकलौता झटका श्रीकर भरत (पांच रन) के रूप में लगा। भरत बीते दिन के अपने स्कोर में कोई इजाफा किये बिना दिन की दूसरी गेंद पर स्कॉट बोलैंड का दूसरा शिकार बने। रहाणे और शारदुल ने इसके बाद मजबूत जज्बे से बल्लेबाजी की। भारतीय पारी के 42वें ओवर में कमिंस की गेंद पर शारदुल दो बार चोटिल हुए। दोनों बार गेंद उनके दायें हाथ पर लगी और टीम के फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

India T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक पंड्या बनें उपकप्तान, केएल राहुल को जगह नहीं

ममता दीदी और भतीजे की विदाई अब सुनिश्चित है, अमित शाह बोले- मोदी सरकार सोनार बांग्ला के सपने को करेगी साकार

Blinken ने Israel यात्रा से पहले हमास पर युद्ध विराम के लिए नया प्रस्ताव स्वीकार करने का दबाव बनाया

Paraben Free Products: प्रोडक्ट्स में पैराबेन होने से कई स्वास्थ्य संबंधी खतरे होते है