By Kusum | Sep 23, 2024
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को मेजबान श्रीलंका ने करीबी अंतर से जीता। इस जीत का फायदा श्रीलंका की टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वॉइंट्स टेबल में हुआ है। श्रीलंकाई टीम अब चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि 2021 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम टॉप 3 से बाहर हो गई है। टीम इंडिया पहले स्थान पर विराजमान है और ऑस्ट्रेलिया मजबूती के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है।
फिलहाल, टीम इंडिया 71.67 फीसदी मैच जीतकर टॉप पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत इस वर्ल्ड चैंपियनशिप चक्र में 62.50 फीसदी है। टीम दूसरे स्थान पर मजबूती के साथ खड़ी है। श्रीलंका 50 फीसदी के साथ तीसरे, न्यूजीलैंड की टीम 42.86 फीसदी के साथ चौथे और इंग्लैंड की टीम 42.19 फीसदी मैच जीतने के बाद पांचवें स्थान पर है। छठे स्थान पर बांग्लादेश है, जिसका जीत प्रतिशत 39.29 है। तो सातवें नंबर पर साउथ अफ्रीका, 8वें नंबर पर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर है।