WTT Star Contender Chennai: रोमांचक मुकाबले में जीते मनुष-दीया, Mixed Doubles क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2026

भारत के मानुष शाह और दीया चिताले की शीर्ष मिश्रित युगल जोड़ी तथा युवा खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्जी ने बृहस्पतिवार को यहां डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई 2026 में अलग-अलग अंदाज में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। हाल में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट 2026 का खिताब जीतने वाली मानुष और दीया की जोड़ी को कोरियाई क्वालीफायर खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर दी।भारतीय जोड़ी ने 42 मिनट में 3-2 (10-12, 11-6, 12-10, 5-11, 12-10) से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

स्नेहित सुरावज्जुला ने 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दिव्यांश श्रीवास्तव को 3-2 (9-11, 11-8, 6-11, 11-7, 11-6) से हराया और अब वह दूसरे दौर में जापान के 13वीं वरीयता प्राप्त मिजुकी ओइकावा से भिड़ेंगे। हरमीत ने भी रोमानिया के इयूलियन चिरिटा को 3-1 (11-8, 12-10, 9-11, 11-8) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। महिला एकल के ‘राउंड ऑफ 64’ मुकाबले में 15 वर्षीय दिव्यांशी भौमिक ने डब्ल्यूटीटी फीडर सीरीज वडोदरा 2026 की विजेता कोरिया की रयू हन्ना के खिलाफ अच्छा संघर्ष किया, लेकिन 1-3 से हार गईं। बाद में दीया ने अनुषा कुतुंबाले को 3-0 (11-8, 12-10, 11-8) से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी