Business News: ‘एक्स’ की सीईओ लिंडा याकारिनो ने पद से इस्तीफा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2025

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की अगुवाई वाले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लिंडा याकारिनो ने अपने पद से हटने की बुधवार को घोषणा की। याकारिनो ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में सीईओ पद से हटने की जानकारी दी।

वह दो साल तक इस पद पर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अभी सबसे अच्छा आना बाकी है क्योंकि एक्स, चैटबॉट ग्रोक बनाने वाली कृत्रिम मेधा कंपनी एक्सएआई के साथ एक नया अध्याय शुरू कर रही है।’’ मस्क ने अनुभवी विज्ञापन कार्यकारी याकारिनो को मई, 2023 में इस सोशल मीडिया कंपनी का सीईओ नियुक्त किया था। उन्होंने वर्ष 2022 के अंत में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था जिसके बाद इसका नाम बदलकर ‘एक्स’ कर दिया गया था।

मस्क ने उस समय कहा था कि याकारिनो की भूमिका मुख्य रूप से कंपनी के व्यावसायिक संचालन पर केंद्रित होगी, जिससे वह खुद उत्पाद डिजाइन और नईप्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

प्रमुख खबरें

UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना

Supreme Court ने Delhi NCR प्रदूषण पर जताई चिंता, वाहनों के धुएं को बताया बड़ा कारण

दिग्गज अभिनेता Dharmendra को याद कर भावुक हुए Sunny Deol, बेटे राजवीर संग पहुंचे लोनावला फार्महाउस, शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Congress नेता Jairam Ramesh बोले, PM2.5 मानक अद्यतन करें और NCAP में सुधार हो