संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से हांगकांग के अस्पतालों की हालत खराब, चीन के राष्ट्रपति ने चेताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

हांगकांग। कोविड-19 की चपेट में लोगों को नहीं आने देने की रणनीति पर अडिग होने के बावजूद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण हांगकांग के अस्पतालों पर बोझ बढ़ता जा रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भी स्थानीय सरकार से हालात पर काबू पाने के लिए तेजी से कदम उठाने को कहा है। महामारी की शुरुआत के बाद से हांगकांग सबसे बुरे दौर का सामना कर रहा है और इस सप्ताह हर दिन कोविड-19 के करीब 2,000 नए मामले आए हैं। स्थानीय सरकार संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए पहले ही कई तरह की पाबंदी लगा चुकी है।

इसे भी पढ़ें: पोषक तत्वों को छोड़े बिना, अपने आहार को अधिक टिकाऊ, स्वस्थ या सस्ता कैसे बनाएं

लेकिन, मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण केरिटस मेडिकल सेंटर में बुधवार को अस्पताल के बाहर लगाए गए बेड पर मरीजों का उपचार किया गया। चीन समर्थक समाचार संस्थान ‘वेन वेई पो’ के अनुसार शी ने व्यक्तिगत रूप से निर्देश जारी किए और उप प्रधानमंत्री हान झेंग को हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम से बात कर शहर में महामारी के प्रकोप को लेकर चीनी नेताओं की चिंताओं से अवगत कराने का निर्देश दिया। झेंग ने कहा कि हांगकांग सरकार को ‘‘मुख्य जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना चाहिए और महामारी से निपटने के लिए तेजी से कदम उठाना चाहिए। झेंग ने कहा कि चीन की केंद्र सरकार की एजेंसियां और पड़ोसी ग्वांगडोंग प्रांत एंटीजन जांच, चिकित्सा विशेषज्ञता और आपूर्ति सहित महामारी से निपटने के लिए हांगकांग को सहयोग प्रदान करेगा।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand: वेलिंगटन में दूसरे वनडे में तेज गेंदबाजों के दम पर बढ़त दोगुनी करने उतरेगी टीम इंडिया

झारखंड में नौकरी के उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को खारिज किया

Midterm Election में हार के बाद ट्रंप प्रशासन में पहला इस्तीफा, हरमीत ढिल्लों ने न्याय विभाग के AAG पद से दिया इस्तीफा

Pakistan के Punjab में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की गई जान