भाषण के आखिर में मोदी ने जो बोला, सुनकर ताली बजाने लगे जिनपिंग-पुतिन

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2026

पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स कोऑपरेशन को और सुदृढ़ करने की प्राथमिकताएं समाहित है। यदि किसी सदस्य को कोई आपत्ति ना हो तो मैं डिक्लेरेशन को एडप्ट करने का प्रस्ताव रखता हूं। किसी सदस्य की ओर से आपत्ति व्यक्त नहीं की गई है। न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 को सर्वस्मति से एड किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: ख्वाब हो तुम या...BRICS में बॉलीवुड का तड़का, गाना गाने लगे मलेशियाई PM

पीएम मोदी  ने कहा कि भारत में आप सभी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए मुझे अत्यंत खुशी हो रही है। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता पीपल सेंट्रिक और ह्यूमैनिटी फर्स्ट अप्रोच पर आधारित है। रिजिलियंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी हमारी प्राथमिकताएं रही हैं। इन प्राथमिकताओं के साथ हमने ब्रिक्स सहयोग को सामान्य जन से जोड़ने का विशेष बल दिया है। इसी सोच के साथ 350 से अधिक बैठकों का आयोजन किया गया। लगभग 30 शहरों में आपकी टीम्स का स्वागत करने का हमें अवसर मिला। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता को सफल बनाने में सक्रिय योगदान और समर्थन के लिए मैं आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। फ्रेंड्स, इस वर्ष की ब्रिक्स समिट एक ऐतिहासिक पड़ाव है। हम ब्रिक्स की 20वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। मानव जीवन में 20 वर्ष की आयु मैच्योरिटी और रिस्पांसिबिलिटी के नए चरण का आरंभ करती है। यह वह अवस्था होती है जब सपनों के साथ जिम्मेदारियां जुड़ती है। सामर्थ्य को नई दिशा मिलती है। आज ब्रिज भी अपने कमिंग ऑफ एज के क्षण में है। पिछले वर्ष पिछले 20 वर्षों में ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। हम एक दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं और कंसेंसस से आगे बढ़ते हैं। हम किसी के विरुद्ध नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चलने का की सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। अब समय है कि हम ब्रिक्स में हमारी एकता और सहमति को वैश्विक मंच पर ठोस परिणामों में बदले। अगले 20 वर्षों के लिए हमें एक नए और एंबिशियस एजेंडा पर काम करना होगा। इसकी शुरुआत हमें अपने खुद के वर्किंग सिस्टम से करनी होगी। ब्रिक्स की अध्यक्षता हर वर्ष बदलती है। किंतु इसकी वजह से हमारा इंस्टीट्यूशनल मोमेंटम नहीं रुकना चाहिए। मैं ब्रिक्स कम कंटिन्यूटी एंड इंप्लीमेंटेशन मैकेनिज्म का प्रस्ताव रखता हूं। इसके तहत ट्रका के माध्यम से सभी इनिशिएटिव और आउटकम्स का फॉलो अप हो सकेगा। हम एक सिक्योर डिजिटल रिपोजिटरी बना सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Ganesh Chaturthi 2026: डेढ़ दिन से लेकर Anant Chaturdashi तक, ये हैं बप्पा के विसर्जन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

BRICS Summit में PM Modi ने टेक्नोलॉजी और मिनरल्स पर रणनीतिक दबाव बनाने के खिलाफ चेताया

BRICS New Delhi Declaration: चार स्तंभों के जरिए Global South की आवाज बनेगा भारत, जानिए पूरा मास्टर प्लान

Indian Bank जीवन बीमा और म्यूचुअल फंड कारोबार में उतरेगा, बोर्ड से जल्द लेगा मंजूरी