By अभिनय आकाश | Nov 14, 2026
एक बार फिर से अमेरिका और चीन के बीच टकराव बढ़ गए हैं। कारण स्पष्ट है एनवीडिया जो विवाद चल रहा है उसको लेकर के एक बार चीन ने अमेरिका को धमकी दी है। दरअसल एनवीडिया को लेकर बढ़ते विवाद के बीच चीन ने अमेरिका को सेमीकंडक्टर के निर्यात पर नए प्रतिबंध लगाने के खिलाफ चेतावनी दी है। चीन का कहना है कि इस तरह के प्रतिबंध वैश्विक सप्लाई चेन को बाधित कर सकता है। चीन जो कह रहा है अगर इस पर अमल हो जाता है तो भारी नुकसान अमेरिका को सहना पड़ सकता है। बीजिंग ने चीन पर लगाए जा रहे जासूसी के आरोप से जुड़े कथित संबंधों को भी खारिज किया है। यानी कि जो एनवीडिया वाला विवाद था उस पर चीन ने प्रतिक्रिया दी है और उसने सीधे-सीधे खारिज कर दिया है इस इन सभी आरोपों को। वहीं अमेरिका ने दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसदों के बीच चीन को एडवांस एआई चिप के निर्यात पर और सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो रही है। एनवीडिया वाले मामले के बाद भारी जो है कि चीन पर आरोप लगे हैं अमेरिका की तरफ से और यही कारण है कि इस मामले को लेकर के अब जो है कि धीरे-धीरे चीन और अमेरिका लड़ना शुरू कर दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात बीते दिन हुई थी। आने वाले दिनों में भी होने वाली है। दूसरी तरफ यह एनवीडिया का विवाद जो है यह टेंशन दोनों मुल्कों के बीच बढ़ा रहा है। खासतौर पर चीन के ऊपर आरोप लग रहे हैं। जासूसी के शक हमेशा से चीन के ऊपर रहता है।
दूसरी तरफ ताइवान का एंगल आ गया है। जिनपिंग ताइवान को विलय कराना चाहते हैं चीन के अंदर। चीन की सेना समंदर में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए निकल पड़ी है। अमेरिका ताइवान को सपोर्ट करता है। मामला यह है कि अमेरिका से लेकर ताइवान तक चिंता बढ़ चुकी है। इस बात के बाद 100 से ज्यादा चीनी युद्धपोत और कोस्टगार्ड जहाज, तीन सैन्य कमांड की एक साथ सक्रियता और ताइवान के शहरों को निशाना बनाने की मॉक ड्रिल हुई है। अब सवाल यह है कि क्या चीन ताइवान पर कब्जे की तैयारी कर रहा है या फिर अमेरिका को चुनौती देने और ताइवान पर दबाव बनाने की रणनीति यह अपने आप में बड़ा सवाल है। चीन लगातार ताइवान को लेकर के बहुत ही चिंतित है और वो नहीं चाहता है कि अमेरिका का कोई भी उस पर हस्तक्षेप हो। अमेरिका हालांकि कमजोर हो पड़ चुका है क्योंकि जिस तरीके से मिड टर्म चुनाव है मिड टर्म चुनाव के बाद अमेरिका जो है कि अपने मामले को लेकर के बड़ा उलझा हुआ है। ईरान युद्ध, दूसरा रूस यूक्रेन संघर्ष और घरेलू राजनीति के बीच डोनाल्ड ट्रंप के सामने चीन की चुनौती भी खड़ी है।
चारों तरफ से अमेरिका घिर चुका है और यही कारण है कि ऐसे में सी जिनपिंग एक मौका या फिर फायदा उठाना चाहते हैं इस मामले को लेकर के क्योंकि उनको भी पता हो गया है कि अभी जो वहां के राष्ट्रपति हैं उनकी ताकतें कम हो चुकी हैं। दोनों सदन हार चुके हैं डोनाल्ड ट्रंप तो विपक्ष और पक्ष जो है वहां पर दोनों की शक्तियां का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिनपिंग को एक बड़ा मौका मिला है और यही कारण है कि खुलकर के चेतावनी भी दे रहे हैं। चीन में पॉलिटिकल सिचुएशन ऐसी है कि अभी चीजें क्लियर नहीं हो पा रही हैं। 12 नवंबर को जिनपिंग ने ताइवान के पूर्ण एकीकरण को इतिहास का अटल लक्ष्य बताया। मतलब उन्होंने कहा कि हम इसको शामिल करके ही रहेंगे। उन्होंने कहा था कि चीन शांतिपूर्ण तरीके से ताइवान का विलय चाहता है। ठीक है लेकिन जिनपिंग के बयान के अगले दिन ये रिपोर्ट आती है कि यहां पर बड़ा एक सैन्य अभ्यास किया जा रहा है और टारगेट ताइवान को कैसे किया जाए? इसके लिए बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू हो गया।