शिवराज पर यादव का तंज, बूढ़े टाइगर को सर्कस में काम दे सकते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2019

इंदौर। मध्यप्रदेश के हालिया विधानसभा चुनावों में शिवराज सिंह चौहान को उनकी परंपरागत बुधनी सीट पर चुनौती दे चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने "टाइगर अभी जिंदा है" वाले बहुचर्चित बयान पर बृहस्पतिवार को तंज कसा। यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, "टाइगर (शिवराज) बूढ़ा हो गया है। टाइगर को हम संरक्षण देंगे।" उन्होंने कहा, "अब तो टाइगर के नाखून और दांत भी नहीं बचे हैं। लिहाजा टाइगर को हम सर्कस में काम जरूर दे सकते हैं।

यादव, प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्हें कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा सीट से शिवराज के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि, शिवराज ने यादव को 58,999 मतों से हराकर अपनी परंपरागत सीट बचा ली थी, सूबे में भाजपा की 15 साल पुरानी सत्ता जाती रही थी। 


यह भी पढ़ें: आजाद के आरोप पर बोले जेटली, कश्मीर के इस हाल के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

अपनी पार्टी की चुनावी पराजय के बाद शिवराज ने एक सभा में अपने समर्थकों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा था, "कोई भी यह चिंता मत करना कि अब हमारा क्या होगा। मैं हूं ना... शिवराज सिंह चौहान। टाइगर अभी जिंदा है।"

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप