Yamuna Chhath 2024: कब है यमुना छठ और क्यों मनाई जाती है? जानें इसका महत्व

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 13, 2024

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन यमुना छठ मनाया जाता है, यह त्योहार मथुरा और वृंदावन और गुजरात में बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाता है। शास्त्रो के मुताबिक इस धरती पर देवी यमुना अवतरित हुईं थी। इसलिए इसे यमुना जयंती के नाम से भी जाना जाता है। भारत में कई सारी नदिया हैं इन में से एक है यमुना नदी जो काफी पवित्र है। यमुना छठ के दिन यमुना नदी में स्नान करना विशेष महत्व है, कहा जाता है कि इससे यम के यातनाएं नहीं झेलनी पड़ती जानें यमुना छठ 2024 की डेट कब है और इसका शुभ मुहूर्त और महत्व।

  यमुना छठ 2024 डेट

हिंदू कैलेंडर के अनुसार  यमुना छठ 14 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। इसे चैती छठ के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं में देवी यमुना को भगवान श्री कृष्ण की पत्नी माना जाता है। इसी वजह से यमुना मुख्य रुप से ब्रजवासियों में ज्यादा पूजनीय हैं।

यमुना छठ 2024 मुहूर्त

ज्योतिष के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 13 अप्रैल 2024 को दोपहर 12 बजकर 04 मिनट पर शुरु होगी। इसकी समाप्ति 14 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजकर 43 पर होगी। इस दिन सूर्योदय से पूर्व यमुना नदी में स्नान कर पूजा, पाठ करें।

- स्नान- दान समय- सुबह 04.47- सुबह 5.12

- रवि योग- सुबह 05.56- प्रातः 1.35, 15 अप्रैल

- त्रिपुष्कर योग- प्रातः 01.35 - सुबह 05.55, 15 अप्रैल

यमुना छठ का महत्व

सनातन धर्म में गंगा को ज्ञान की देवी और यमुना को भक्ति का सागर माना गया है। ऐसा माना जाता है कि यमराज ने यमुना को ये वरदान दिया था कि जो भी व्यक्ति यमुना नदी में स्नान करेगा।, उसे यमलोक नहीं जाना पड़ेगा। इसी वजह से यमुना जंयती के दिन ब्रज यमुना में आस्था की डूबकी लगाई जाती है। यमुना में स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं। शनि की शुभता भी प्राप्त होती क्योंकि देवी यमुना सूर्य और छाया की पुत्री हैऔर मुत्य के देवता यमराज और शनि देव की बहन मानी जाती है।

प्रमुख खबरें

Loksabha Elections के चौथे चरण का प्रचार समाप्त, 10 राज्यों की 96 सीटों पर जनता सुनाएगी जनादेश

Sita Navami 2024: कब है सीता नवमी? इस विधि से करें मां सीता और भगवान राम की पूजा

Prajwal Revanna पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच CBI को सौंपने से सिद्धरमैया का इनकार

मणिपुर में हिंसा फैलने से पहले वर्ष 2023 में 2,480 अवैध प्रवासियों का पता चला : N.Biren Singh