दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 मीटर से ऊपर, आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी भरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2025

दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर सुबह सात बजे 207.48 मीटर था, जबकि उफनती यमुना नदी का पानी आस-पास के इलाकों में लगातार भर रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह छह बजे से सात बजे के बीच जलस्तर 207.48 मीटर पर बना रहा। सुबह पांच बजे जलस्तर 207.47 मीटर था, जबकि सुबह छह बजे यह 207.48 मीटर पर था।

कश्मीरी गेट के पास श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बुधवार शाम जारी बाढ़ नियंत्रण बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह आठ बजे पुराने रेलवे पुल का जलस्तर 207.48 मीटर होगा और उसके बाद इसमें गिरावट आने की संभावना है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है।

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त