यश दयाल की कथित गर्लफ्रेंड ने किया नया धमाका, RCB खिलाड़ी की लीक हुई चैट!

By Kusum | Jul 01, 2025

आरसीबी के स्टार गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गाजियाबाद में इंदिरापुरम की रहने वाली युवती ने यश दयाल के खिलाफ सेक्सुअल हैरसमेंट का केस किया है। युवती ने यश दयाल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों की कथित ऑनलाइन चैट का स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी इस वायरल चैट की पुष्टि नहीं हुई है कि ये सच है या गलत। युवती ने यश के खिलाफ मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। 

युवती ने आगे लिखा कि, मैं कर्म में विश्वास करती हूं इसलिए मैंने तुमसे अलग होने का फैला किया, लेकिन अब मुझे अहसास हुआ है तुम जैसे लोगों को सिर्फ कर्म के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। क्योंकि तुम्हें भगवान का डर भी नहीं है। 

वहीं युवती के हवाले से दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार कहा गया कि, मैं 15 दिन तक यश दयाल के घर पर रही। वह मुझे ऊटी की यात्रा पर भी ले गया। मैं कई बार उसके घर गई हूं। उसके परिवार के साथ समय बिताया है। यश दयाल और उसका परिवार शादी का आश्वासन देकर उम्मीदें जगाता रहा। 

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर