Yash की फिल्म Toxic ने देशभर के सिनेमाघरों में की 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026

अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और बताया जा रहा है कि इसे 500 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनाया गया है। यह फिल्म कन्नड़, अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज हुई है।

इसे भी पढ़ें: BITS पिलानी में दाखिले का झांसा देकर 46 लाख ठगने वाला BTech छात्र लखनऊ में गिरफ्तार

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में यश की स्क्रीन पर दमदार मौजूदगी, एक्शन दृश्य और भव्य अंदाज में निभाया गया उनका किरदार फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं। फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। ‘टॉक्सिक’ का निर्माण वीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है।

प्रमुख खबरें

Mobile Call पर 1 नवंबर से दिखेगा कॉलर का नाम, 4G नेटवर्क के लिए Telecom Department के निर्देश

Kolkata में बाइक फिसलने के बाद रंगे फ्लाईओवरों पर लगाए गए road markers

Volkswagen और Skoda लाएंगे 2 नई EV, JSW के साथ 2028 तक भारत में होगी लॉन्चिंग

मच्छर की ताकत देख फ्रांस का 31 देशों के मुस्लिम पायलटों पर खुलासा! कर दिया होश उड़ा देने वाला ऐलान