यशवंत सिन्हा ने बताया, किस कारण सुषमा-कुरैशी की बैठक रद्द की गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2018

नागपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने सोमवार को दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की एक बैठक इसलिए रद्द कर दी गई क्योंकि सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भरोसा में नहीं लिया। सरकार ने जम्मू कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की जघन्य हत्याओं और इस्लामाबाद द्वारा कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी को ‘महिमामंडित’ करते हुये डाक टिकट जारी करने का हवाला देते हुये बैठक पर सहमति के 24 घंटे के भीतर पिछले महीने न्यूयार्क में बैठक रद्द कर दिया था। 

यह बैठक सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के उनके समकक्ष शाह महमूह कुरैशी के बीच होनी थी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इससे यह साबित होता है कि सुषमा की आवाज नहीं सुनी जाती है। यह कारण है कि उन्हें कभी कभी ट्विटर मंत्री के रूप में भी जाना जाता है।’’ 

प्रमुख खबरें

SIR की आड़ में वोटरों के साथ धोखा…ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ठाकरे ब्रदर्स, 4 अक्टूबर को मुंबई में महामोर्चा

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया