यशवंत सिन्हा ने किसानों से कहा, 2019 के आम चुनावों में मोदी को माफ मत करना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2018

अहमदाबाद। पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बुधवार को कहा कि जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘माफ’’ नहीं करना चाहिए और 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी सरकार को ‘‘उखाड़ फेंकना’’ चाहिए। उन्होंने यहां से 300 किलोमीटर दूर जूनागढ जिले (गुजरात) के वनथाली में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए यह कहा। 

यह भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा का RSS से भी हुआ मोह भंग, कहा- छवि सुधारने की कोशिश में जुटे भागवत

मोदी सरकार को हर मोर्चों पर बताया नाकाम 

सिन्हा ने कहा, ‘‘यह सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम रही है। हर कोई परेशान है, चाहे वह किसान हो, युवा हों, महिलाएं हों या दलित हों। केवल नए नारे दिए जा रहे हैं। एकमात्र समाधान अगले (लोकसभा) चुनावों में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि मैं 2014 के आम चुनावों से पहले उस समय भाजपा का हिस्सा था, जब दावे किये जा रहे थे। लेकिन मैं नहीं चाहता कि आप अगले चुनावों में उन्हें (मोदी) माफ करें।’’ 

यह भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा ने बताया, किस कारण सुषमा-कुरैशी की बैठक रद्द की गयी


शत्रुघ्न सिन्हा भी थे मौजूद 

भाजपा से नाराज चल रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी सभा में मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी निजी फायदे के लिए राजनीति में नहीं आया। यदि मेरी पार्टी कल मुझे बर्खास्त कर देती है तो मैं शिकायत नहीं करूंगा। मैं देश को लोगों को अपनी पार्टी से ज्यादा प्यार करता हूं।’’ 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा