19 नवंबर 2021 का वो बड़ा दिन जब प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए किया था बड़ा ऐलान

By निधि अविनाश | Dec 24, 2021

साल 2021 में देश के आर्थिक मामलों से जुड़ी कई घटनाओं ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा। इस साल की अगर सबसे बड़ी खबर की बात करें तो वह है सरकार द्वारा तीन कृर्षि कानूनों को वापस लेने का फैसला। वहीं भारत का नाम रौशन करते हुए ट्वीटर के सीईओ का पद भारतीय मूल पराग अग्रवाल के जिम्मे आया और इस खबर ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा आम जनता धोखाधड़ी से बच सके इसके लिए सरकार ने 16 जून 2021 को सोने की खरीदारी में बड़ा बदलाव किया और हॉलमार्क्ड गोल्ड ज्वैलरी की बिक्री को अनिवार्य किया। आइये जान लेते हे साल 2021 की जुड़ी अन्य बिजनेस की महत्वपूर्ण खबरें।

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन कृर्षि कानूनों को 19 नवंबर 2021 को लेने का बड़ा फैसला किया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। उसके बाद संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही कृषि कानून वापसी बिल दोनों सदनों में पास किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2020 में संसद के मॉनसन सत्र के आखिरी दिनों में 14 सितंबर को कृर्षि सुधार विधेयक को पेश किया गया था और 17 सिंतबर 2020 को कृषि से जुड़े तीनों कानून को पास कर दिया गया था। इस कानून के पास होते ही नवंबर 2020 से किसानों ने आंदोलन और प्रदर्शन किए। यह प्रदर्शन कानून पास होने तक चला।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के 160 सांसद नहीं दे रहे हैं टैक्स, रिटर्न भी नहीं किया दाखिल

ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने किया भारत का नाम रौशन

भारत के पराग अग्रवाल ट्वीटर के नए सीईओ बनाए गए और उन्हें यह पद ट्वीटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के इस्तीफे देने के बाद मिली। पराग अग्रवाल आईआईटी मुंबई से हैं। ट्वीटर ने अपने प्रेस नोट में पराग अग्रवाल के करियर के बारे में कुछ जानकारी भी साझा किया है। नोट में लिखा कि, पराग अग्रवाल साल 2011 में ट्वीटर से जुड़े और अक्टूबर 2017 से चीफ टेक्निकल ऑफिसर (सीटीओ) के रूप में कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने कंपनी की तकनीकी रणनीति की जिम्मेदारी संभाली। पराग ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। 

गोल्ड हॉलमार्किंग अनिवार्य हुआ 

15 जनवरी 2020 को सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए देश में गोल्ड के लिए हॉलमार्किंग (Gold Hallmarking) अनिवार्य कर दिया। देश में नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 सोने की ज्वैलरी पर इस साल यानी 2021 से लागू हो गया है। 16 जून से यह देश भर के 256 शहरों में सोने की हॉलमार्किंग बिक्री को अनिवार्य कर दिया। इसके अलावा 30 नवंबर 2021 तक ज्वैलरी के पुराने स्टॉक को हॉलमार्क कराने को लेकर छूट भी दी गई जिसकी अवधि अब खत्म हो चुकी है। 

अन्य महत्वपूर्ण खबरें 

 कोरोना महामारी के खिलाफ 28 जून 2021 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की अर्थव्यवस्था में सुदार लाने के लिए 6,28,993 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान किया। इसके साथ ही कोरोना से प्रभावित क्षेत्रों के लिए लोन गारंटी योजना का भी ऐलान किया। वहीं 21 जनवरी 2021 को सेंसेक्स पहली बार 50 हजार के लेवल को पार कर गया था।

IPO बाजार में रही रौनक

इस साल 2021 में 81 कंपनियां शेयर मार्केट में सूचीबद्ध हुई। इस दौरान निवेशकों को जोरदार मुनाफे भी हुए। साल 2021 को आईपीओ का साल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस साल कई दिग्गज कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए। कुछ महीने पहले आए जोमैटो के आईपीओ के बारे में तो आपको याद ही होगा। जोमैटो के आईपीओ से निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ था। इस साल जहां मुनाफा हुआ वहीं निवेशकों को भारी मात्रा में नुकसान भी झेलना पड़ा। डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के आईपीओ के तहत शेयरों की लिस्टिंग अच्छी नहीं रही। शेयर लिस्टिंग के बाद शुरुआती कारोबार में ही उसके शेयर 20 फीसदी से ज्यादा गिर गए। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा जिन्होंने देश में न जाने कितने स्टार्टअप्स के सपने दिखाएं। लेकिन विजय शर्मा का भावुक रूप देखने को मिला। वहीं नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर हाल ही में सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला अरबपति बन गईं है। बता दें कि, उनकी कंपनी Nykaa के शेयरों ने बुधवार को ऊंची छंलाग लगाते हुए शानदार प्रतिक्रिया दी। इस उपलब्धि के बाद फाल्गुनी नायर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में केवल छह अन्य भारतीय महिला अरबपतियों में शामिल हो गईं है।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी