2 साल बाद कैटरीना कैफ ने बताया, क्यों हुआ था रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप? जानें वजह

By रेनू तिवारी | Jul 06, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को लोग काफी पसंद करते हैं। विदेशी ने आयी कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी जगह बनाई। प्रोफेशन के साथ-साथ कैटरीना कैफ की निजी जिंदगीं भी काफी सुर्खियों में रही हैं। कैटरीना कैफ का दिल अब तक दो बार टूट चुका हैं। जब कैटरीना ने बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उनका नाम सलमान खान से जोड़ा गया। जो पूरी तरह सच था। सलमान खान और कैटरीना कैफ ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। किसी निजी कारण से दोनों अलग हो गये। उसके बाद कैटरीना की जिंदगी में रणबीर कपूर आये। दोनों का रिश्ता काफी स्ट्रोंग रहा। रणबीर और कैटरीना साथ में रहते थे। आज से दो साल पहले 2018 में यह बात सामने आयी कि अब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ साथ नहीं हैं। दोनों का ब्रेकअप हो गया।

इसे भी पढ़ें: अदिति राव हैदरी की सुफियुम सुजातायम बनी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली पहली मलयालम फिल्म

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा ही मेरी जिंदगी में आया था जब मेरी जिंदगी में मेरा निजी जीवन खत्म हो गया था। मैं बिखर गयी थी। मेरे नियंत्रण में कुछ नहीं थी। रणबीर से अलग होने की वजह पर कैटरीना ने कहा कि यह कहना काफी मुश्किल है कि हमारे बीच क्या प्रोब्लम्स आयी। हम क्यों अलग हुए। मेरे लिए हमारे ब्रेकअप से जुड़े अलग विचार हैं। शायद रणबीर से ये विचार मेल न खाए। मेरे लिए यह [ब्रेक-अप] बेकार है, यह भयानक है, यह दुनिया की सबसे बुरी चीज है, मेरा जीवन मानो खत्म हो गया था। इसपर बैठकर सिर्फ दो मिनट के लिए भी विश्वास करना संभव नहीं हैं लेकिन अगर आप वास्तव में अपने भगवान, अपने ब्रह्मांड पर विश्वास करती हैं, तो आप बहुत अच्छा महसूस करेंगी। मुझे यह कहना चाहिए क्योंकि कुछ युवा लड़कियां हैं जो शायद मुझे सुन रही हैं। उन्हें कुछ ऐसा मिल सकता है जो उनकी मदद करे। 

आपको बता दें कि कई बार ऐसा होता है किसी की जिंदगी से किसी नजदीक इंसान के चले जाने से बहुत दुख होता हैं। कई बार यह डिप्रेशन का कारण भी बन जाता हैं। कैटरीना ने अपनी जिंदगी का उदाहरण देते हुए लोगों से यहीं अपील की कि अपने भगवान और खुद पर विश्वास रखना चाहिए। आप रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। वही कैटरीना कैफ एक्टर विक्की कौशल को डेट कर रही हैं। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत