अपनी विचारधारा के प्रति बेहद निष्ठावान थे येचुरी: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2024

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वे अपनी विचारधारा के प्रति बेहद निष्ठावान थे।

गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। सीताराम येचुरी अपनी विचारधारा के प्रति बेहद कर्मठ एवं निष्ठावान थे। येचुरी को देश-विदेश के राजनीतिक मुद्दों की गहरी समझ थी। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ा नुकसान है।’’

येचुरी का बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने भी येचुरी के निधन पर शोक जताया।

प्रमुख खबरें

Delhi: महिला इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचे चेन्नई के व्यक्ति की पिटाई से मौत, दो गिरफ्तार

Cyclone Akwan Alert | 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सीएम मोहन चरण माझी ने की तैयारियों की समीक्षा, रेलवे ने सक्रिय किए वॉर रूम

नांदेड़ में 2027 तक जलापूर्ति योजना बनाएं अधिकारी: Ashok Chavan ने दिए निर्देश

दिल्ली के IGI Airport पर टली बड़ी सुरक्षा चूक! बिना टिकट Terminal-3 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे युवक को CISF ने चंद सेकंड में दबोचा