येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी पर झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

बेंगलुरु। जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनी के भूमि मुद्दे पर पर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा के कनार्टक अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने राज्य के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी पर झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करने का मंगलवार को आरोप लगाया। इससे एक दिन पहले कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा पर आरोप लगाया लगाया था कि जब वह 2008-2011 के दौरान मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कंपनी से 20 करोड़ रुपये लिए थे। इसके बाद भाजपा नेता ने कहा कि वह और उनके परिवार के सदस्य इस मामले में सीबीआई अदालत में आरोपों से मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘या तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं या अनभिज्ञ हैं या दोनों बात है। यह साफ है कि सीबीआई अदालत ने मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को इस घोर झूठे, राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोपों से मुक्त कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह